Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालकपास के गिरते दामों पर भड़के उमंग सिंघार; बोले- "किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही सरकार

कपास के गिरते दामों पर भड़के उमंग सिंघार; बोले- "किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही सरकार

Post Media
News Logo
PeptechTime
24 फ़रवरी 2026, 06:43 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल, जीतेन्द्र यादव | मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कपास, सोयाबीन और सरसों के गिरते दामों को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। भोपाल में जारी एक बयान में सिंघार ने कहा कि अमेरिका (US) के साथ हुई नई डील के कारण कपास के भाव औंधे मुंह गिर गए हैं, जिससे प्रदेश का किसान बर्बादी की कगार पर पहुँच गया है।


सिंघार ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, "सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। यूएस डील के बाद अब मध्य प्रदेश के उन लाखों किसानों का क्या होगा जो कपास, सोयाबीन और सरसों पर निर्भर हैं?" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की अनदेखी किसानों को आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने के लिए प्रेरित कर रही है।


नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जल्द ही मध्य प्रदेश के किसानों की आवाज़ बुलंद करने आ रहे हैं। कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)