अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से दो लोग हुए लहूलुहान, डायल 112 ने पहुँचाया अस्पताल

Advertisement
बटियागढ़,राजेन्द्र तिवारी । बटियागढ़ थाना क्षेत्र में छोटी चढ़ाई के पास शुक्रवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल शाहगढ़ गांव से फुटेरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान बटियागढ़–बक्सवाहा मार्ग पर छोटी चढ़ाई के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों सवार घायल हो गए।
घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही 112 आरक्षक सोनू पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नीलेश पटेल द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है
