भोपाल, जीतेंद्र यादव। मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृजमोहन मिश्रा की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में विश्वास सारंग, कृष्णा गौर और अर्चना चिटनिस सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


नेताओं ने किया योगदान का स्मरण

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बृजमोहन मिश्रा का जीवन जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा। उन्होंने विधानसभा में कई ऐसी परंपराओं की शुरुआत की, जो आज भी आदर्श मानी जाती हैं। विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि मिश्रा जी का व्यक्तित्व और कार्यशैली आज के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के हित को सर्वोपरि रखा और राजनीति को सेवा का माध्यम माना। यह कार्यक्रम प्रदेश की राजनीतिक विरासत को याद करने और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना।