Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशमुरैनाSP समीर सौरभ का जबरदस्त एक्शन, थाना प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मी किये सस्पेंड

SP समीर सौरभ का जबरदस्त एक्शन, थाना प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मी किये सस्पेंड

Post Media
News Logo
PeptechTime
19 फ़रवरी 2026, 10:25 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुरैना। मुरैना SP समीर सौरभ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सहित 7 पुलिस कर्मियों पर सस्पेंड की कार्यवाही की है, मामला मुरैना जिले के चिन्नौनी थाना क्षेत्र का है। चिन्नौनी थाना पुलिस ने दिनांक 16 फरवरी को होराबराह के बीहड़ों में रेत भरकर ला रहीं पांच ट्रैक्टर और ट्रॉलियां को पकड़ा था। लेकिन थाना प्रभारी ने चार वाहनों को छोड़ दिया और एक ट्रैक्टर को पकड़ने का हवाला देकर अफसरों को सूचित किया था,मामले की सच्चाई तब खुली जब एक वीडियो वायरल हो गया, थाने में ही पदस्थ एक पुलिसकर्मी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोडऩे की बात कहता हुआ सुनाई दिया तो हलचल मच गई। फिर क्या था वीडियो वायरल हो गया और पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने थाना प्रभारी, सहित सात लोगों को सस्पेंड कर दिया।


इन पर हुई कार्यवाही....

ट्रैक्टर और ट्रालियों को पकड़कर छोडऩे के मामले उच्च अधिकारियों तक पहुंचा और वीडियो सामने आया तो फिर कार्रवाई हुई और थाना प्रभारी शंभूदयाल बाथम, एएसआई कमलेश कुमार, पुलिस प्रधान आरक्षक सनत कुमार, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा, आरक्षक किशन कटारा, प्रवीण शर्मा के साथ ही नवीन पाटिल को सस्पेंड करने का एक्शन हुआ है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)