गुनौर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, घर में लगी आग से पत्नी की मौत

Advertisement
गुनौर,जीतेन्द्र रजक | गुनौर थाना क्षेत्र के पडेरी गांव में बीती रात एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। घर में सो रहे पति-पत्नी के दौरान अचानक आग लग गई, जिसमें पत्नी श्याम भाई की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बूढ़े लाल गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय दंपती घर के अंदर सो रहे थे। अचानक आग भड़कने से पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई और बड़ा नुकसान हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गुनौर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फायर ब्रिगेड की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
