भोपाल, जीतेन्द्र यादव । मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal में चर्चित ट्वीशा शर्मा मौत मामले में अब सीबीआई जांच का रास्ता साफ हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने दहेज मृत्यु के इस मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को पत्र भेज दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में मामले की निष्पक्ष जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार 12 तारीख को बाग मुगलिया एक्सटेंशन क्षेत्र में हुए इस चर्चित दहेज मृत्यु मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने पिछले दिनों जांच के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग ने सीबीआई को पत्र लिखकर जांच कराने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी।
सरकार की ओर से दहेज मृत्यु के मामले में सीबीआई जांच के लिए सहमति दे दी गई है। अब जल्द ही ट्वीशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की जांच शुरू होने की संभावना है। मामले को लेकर प्रदेशभर में चर्चाएं तेज हैं और पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है।




