Friday, March 6, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशमैहरसूने मकान का ताला तोड़कर चोरी: नकदी समेत 57 हजार का माल ले उड़े चोर

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी: नकदी समेत 57 हजार का माल ले उड़े चोर

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 मार्च 2026, 10:16 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मैहर,पुसपेन्द्र कुस्वाहा। मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के ग्राम चुनवारा में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नगदी सहित करीब 57 हजार रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय रेलवे कर्मचारी अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने अपने पैतृक गांव गया हुआ था। सूचना मिलने के बाद अमदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम गौरैया कलां निवासी प्रकाश कुमार विश्वकर्मा (35) पिछले दो साल से ग्राम चुनवारा में ओमप्रकाश त्रिपाठी के मकान में किराए से रह रहे हैं और रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। प्रकाश कुमार ने अपनी पत्नी पूजा विश्वकर्मा के साथ अमदरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 2 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपने किराए के मकान में ताला लगाकर परिवार सहित होली मनाने अपने पैतृक गांव चले गए थे।


6 मार्च की सुबह करीब 5:30 बजे पड़ोसी अरुण कुमार तिवारी ने फोन कर उन्हें जानकारी दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रकाश और उनकी पत्नी तुरंत चुनवारा पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा तो मकान के मुख्य गेट के साथ-साथ उनके और मकान मालिक के कमरे के ताले टूटे पड़े थे तथा अलमारी और कमरे के अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था।


चोरों ने किरायेदार और मकान मालिक दोनों के कमरों में इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। किरायेदार प्रकाश विश्वकर्मा के कमरे से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। इसमें एक क्रीम रंग का ब्रीफकेस, तीन बच्चों के स्कूल बैग, लेडीज पर्स, 10 नई साड़ियां, शादी का लहंगा, पेटीकोट, ब्लाउज, बच्चों के नए कपड़े और ब्रीफकेस में रखे 16 हजार रुपये नकद शामिल हैं।


वहीं मकान मालिक ओमप्रकाश त्रिपाठी के कमरे से करीब 7 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। प्रकाश ने मकान मालिक को वीडियो कॉल कर कमरे की स्थिति दिखाई, जिसके बाद उन्होंने बताया कि उनके कमरे से एक नीला ब्रीफकेस जिसमें शादी का एल्बम और जरूरी दस्तावेज रखे थे, 40 स्टील की कटोरियां, नल की टोंटियां, रूम हीटर, लेडीज पर्स और कुछ नए कपड़े चोरी हो गए हैं।


अमदरा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)