छतरपुर। महाराजपुर में आठ दिवसीय आर्य वीर दल युवा चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन समारोह आज शाम 4:30 बजे महर्षि दयानंद शिक्षा महाविद्यालय बीएड कॉलेज में आयोजित होगा। शिविर का आयोजन आर्य समाज महाराजपुर द्वारा किया जा रहा है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज आयुष चौरसिया शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार, नगर पालिका अधिकारी और थाना प्रभारी महाराजपुर मौजूद रहेंगे।
शिविर में बच्चों को चरित्र निर्माण, शारीरिक विकास, मंच संचालन और अनुशासन की प्रशिक्षण गतिविधियां कराई गईं। समापन कार्यक्रम में आर्य वीर दल के बच्चों द्वारा सीखी गई शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। आर्य समाज के प्रधान उमेश आर्य ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में संस्कृति संरक्षण, देशभक्ति, सेवा भाव और अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

