बटियागढ़ में अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़

बटियागढ़ क्रिकेट ग्राउंड
Advertisement
दमोह। एम एच क्लब बटियागढ़ द्वारा पंडित गिरीश सोनाकिया जी की स्मृति में आयोजित अंतर्राज्यीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से शानदार आगाज हो गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे और पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित नरेंद्र व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।
अतिथियों ने माँ सरस्वती का पूजन, दीप प्रज्वलन किया और फीता काटकर खिलाड़ियों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान के साथ मैच प्रारंभ कराया। अतिथियों ने पहले मैच के लिए मैदान में उतरी जबलपुर और ललितपुर की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों की टीमें भाग लेंगी।
शुभारंभ के अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित राजपूत, एम क्लब अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, जिला मंत्री कपिल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
