सागर| सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल का पुलिस लाइन स्थित बालक छात्रावास का दौरा बच्चों के लिए यादगार और प्रेरणादायक बन गया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने न सिर्फ व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि बच्चों के बीच बैठकर आत्मीय संवाद भी किया। कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई को लेकर बातचीत की और उनसे पहाड़े सुने। बच्चों के ज्ञान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सीखने की प्रेरणा बढ़ी।


इस दौरान उन्होंने छात्रावास में भोजन, स्वच्छता और रहने की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर के स्नेहपूर्ण व्यवहार और मार्गदर्शन से छात्रावास का माहौल सकारात्मक हो गया और बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह दौरा केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की एक सार्थक पहल साबित हुआ।