Friday, March 6, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशखंडवाविवादित पोस्ट के बाद सुलग उठा इलाका: थाने पर पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां; युवती के साथ भी बदसलूकी।

विवादित पोस्ट के बाद सुलग उठा इलाका: थाने पर पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां; युवती के साथ भी बदसलूकी।

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 मार्च 2026, 06:21 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सोशल मीडिया पर धर्मगुरु को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद जमकर बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने गुरुवार रात मोघट रोड थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच बहस के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना के दौरान भीड़ में एक युवती से मारपीट का मामला भी सामने आया है।



जानकारी के मुताबिक, किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज के एक धर्मगुरु को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थी। पोस्ट सामने आने के बाद समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों लोग गुरुवार रात मोघट रोड थाने के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।


मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान कुछ लोगों और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की में बदल गई और भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने थाना प्रभारी धीरेश धरवाल की कॉलर पकड़ ली। इसके बाद हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।



हंगामे के दौरान भीड़ में मौजूद एक युवती के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि 8 से 10 युवकों ने युवती के साथ बदसलूकी करते हुए उसे थप्पड़ मारे, जिससे उसके सिर में चोट आई और चेहरे पर सूजन आ गई। रोते हुए युवती थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की।



घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी अभिनव बारंगे मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कंट्रोल रूम से विशेष पुलिस बल और पुलिस लाइन से रिजर्व फोर्स को भी बुलाया गया। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर इलाके में पेट्रोलिंग शुरू की गई, जिसके बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हुए।



वहीं पुलिस ने भीड़ को भड़काने के आरोप में कांग्रेस नेता इमरान गौरी को भी हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में जानकारी मिलने पर कि वे भीड़ को शांत कराने पहुंचे थे, उन्हें और दो अन्य लोगों को छोड़ दिया गया।



पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)