Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदमोहहैरान करने वाली खबर: अब नलों पर भी है चोरों की नजर...?

हैरान करने वाली खबर: अब नलों पर भी है चोरों की नजर...?

Post Media
News Logo
Peptech Time
24 जनवरी 2026, 01:08 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 9 में अब लोगों के घरों के बाहर लगे नल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि पानी की चिंता से ज्यादा लोगों को चोरी का डर सताने लगा है।बीते कुछ दिनों से इलाके में अज्ञात चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घरों के बाहर लगे नर्मदा जल योजना के नलों की टोंटियां चोरी कर रहे हैं। सुबह जब लोग पानी भरने के लिए नल तक पहुंचते हैं, तो वहां पानी की जगह चोरी की कहानी सामने आती है।


लगातार हो रही इन घटनाओं से परेशान वार्ड निवासी महेश विश्वकर्मा ने अनोखा कदम उठाया। उन्होंने चोरी से बचाने के लिए अपना नल खोलकर घर के अंदर रख लिया। अब कई लोग मजबूरी में अपने नल घर के भीतर सुरक्षित रखने लगे हैं, ताकि चोरों से बचा जा सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। नलों की टोंटी चोरी होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।


ऐसे में सवाल यही उठता है कि जब घर के बाहर लगा नल तक सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करे?फिलहाल दमोह में पानी से ज्यादा अब लोग नलों की सुरक्षा को लेकर चिंता में नजर आ रहे हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)