Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनबॉलीवुडसलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस

सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 जनवरी 2026, 09:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट से नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस चीन की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वॉयस-जेनरेशन कंपनी की याचिका पर भेजा गया है। कंपनी ने कोर्ट के उस अंतरिम आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सलमान खान के पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा की गई थी।दिल्ली हाईकोर्ट ने 11 दिसंबर 2025 को सलमान खान के पक्ष में अंतरिम आदेश पारित करते हुए उनके नाम, तस्वीर, आवाज, शक्ल-सूरत और सार्वजनिक पहचान से जुड़ी किसी भी सामग्री के बिना अनुमति इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। यह प्रतिबंध डिजिटल और कमर्शियल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लागू किया गया था।



यह आदेश सलमान खान द्वारा दायर याचिका के बाद दिया गया था। अभिनेता ने कोर्ट में शिकायत की थी कि उनकी पहचान का दुरुपयोग AI से तैयार की गई आवाजों, डीपफेक वीडियो, फर्जी विज्ञापनों और बिना अनुमति बेचे जा रहे मर्चेंडाइज के जरिए किया जा रहा है। इसी आधार पर कोर्ट ने उनके पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा सुनिश्चित की थी।अब याचिका दायर करने वाली चीनी कंपनी ने दलील दी है कि यह अंतरिम आदेश उसके व्यवसायिक कामकाज को प्रभावित करेगा, क्योंकि कंपनी AI के जरिए वॉयस मॉडल तैयार करने का कार्य करती है।कोर्ट ने सलमान खान को इस मामले में चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 27 फरवरी को निर्धारित की गई है।



इन सेलेब्स ने भी लिए पर्सनैलिटी राइट्स

सलमान खान से पहले अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और करण जौहर जैसे कई सितारे अपने पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षित कर चुके हैं। इसके तहत अब उनकी तस्वीर, आवाज या पहचान से जुड़ी किसी भी सामग्री का बिना अनुमति उपयोग नहीं किया जा सकेगा। AI और डीपफेक मामलों के बढ़ते खतरे के चलते सेलेब्स तेजी से इन अधिकारों को सुरक्षित कर रहे हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)