Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
Unknown Categoryइंदौर पुलिस का 'सिंघम' अवतार: कार में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को दबोचा, सरेराह जुलूस निकाल कर सुधारी हेकड़ी

इंदौर पुलिस का 'सिंघम' अवतार: कार में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को दबोचा, सरेराह जुलूस निकाल कर सुधारी हेकड़ी

Fallback
News Logo
Unknown Author
26 फ़रवरी 2026, 07:32 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर, रविकांत वर्मा। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर कारों में तोड़फोड़ करने वाली गैंग सक्रिय हो गई थी। बदमाशों ने एक ही रात में शहर के तीन थाना क्षेत्रों में सड़कों पर खड़ी कई कारों के कांच तोड़कर दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए थे।


घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया था। पुलिस ने इनमें से दो आरोपियों — ध्रुव और एक नाबालिग — को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य नाबालिग आरोपी अभी फरार है।


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का उसी इलाके में जुलूस निकाला, जहां कारों में तोड़फोड़ की गई थी। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” कहते नजर आए।


गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस कमिश्नर द्वारा आदेश जारी किया गया था कि यदि कोई नाबालिग अपराध करता है, तो उसके माता-पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। ऐसे में अब यह देखना अहम होगा कि इन नाबालिग आरोपियों के माता-पिता पर एफआईआर दर्ज होती है या फिर यह आदेश केवल बयानबाजी तक ही सीमित रह जाता है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)