सब ठीक था, फिर अचानक क्यों हटाया?, खजुराहो प्रदर्शनी में प्रशासन की मनमानी से परेशान हुआ व्यापारी

Advertisement
खजुराहो, आनंद अग्रवाल । विश्व प्रसिद्ध खजुराहो डांस फेस्टिवल के ग्राउंड परिसर में लगी प्रदर्शनी में विभाग के अधिकारियों द्वारा एक दुकानदार का लगा-लगाया टेंट उखाड़े जाने का मामला सामने आया है। राधेश्याम हैंडीक्राफ्ट के पीडि़त दुकानदार जयपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि विभाग के एक व्यक्ति ने उसका टेंट हटवा दिया, जब उसने टेंट हटाने का कारण जानना चाहा तो उसे कुछ भी नहीं बताया जिससे वह काफी परेशान है।
दुकानदार का कहना है कि उसने मेले में दुकान लगाने के लिए अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्व में ही जमा किए हैं और नियमानुसार उसे नि:शुल्क दुकान लगाने की अनुमति भी दी गई है। इसके बावजूद उसका टेंट उखाड़ दिया गया, जिससे उसका सारा सामान खुला पड़ा हुआ है।
पीडि़त व्यापारी ने आरोप लगाया कि सहयोग देने को बोल रहे थे लेकिन खुलकर कुछ नहीं बता रहे थे,मेरे सारे कागज जमा हैं, फिर भी मुझे बेवजह परेशान किया जा रहा है। पहले दिन जब टेंट लगा था तो सब ठीक था,अब दो दिन से मेरी बोनी तक नहीं हुई है और सामान भी खुला पड़ा है, फिलहाल मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
