Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनाऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजेगा 12वां विंध्य व्यापार मेला

ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजेगा 12वां विंध्य व्यापार मेला

Post Media
News Logo
PeptechTime
16 दिसंबर 2025, 11:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सतना: विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में 19 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहे 12वें 11 दिवसीय विंध्य व्यापार मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेला सचिवालय का उद्घाटन जिला प्रशासन और चेंबर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन समारोह में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके बाद कलेक्टर सतीश कुमार एस ने रिबन काटकर मेला सचिवालय का विधिवत उद्घाटन किया।

चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मेला परिसर में पुलिस बल, निजी सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, फायर ब्रिगेड, पार्किंग व्यवस्था और प्रवेश-निकास द्वार चिन्हित किए गए हैं। मेले के दौरान प्रतिदिन रंगमंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे।

विंध्य व्यापार मेले में लगभग 250 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें विंध्य क्षेत्र के साथ-साथ तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कश्मीर सहित अन्य राज्यों के व्यापारी भाग लेंगे। मेले में कपड़े, फर्नीचर, वाहन, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, आभूषण, बैग और विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर तैयार किया गया मेला प्रांगण होगा। पूरे परिसर में स्टॉल, झूले, सांस्कृतिक मंच और आर्ट गैलरी को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)