Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरबक्सवाहा नगर परिषद में सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार साजिदा कुरैशी ने संभाला

बक्सवाहा नगर परिषद में सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार साजिदा कुरैशी ने संभाला

Post Media
News Logo
PeptechTime
20 फ़रवरी 2026, 12:45 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बक्सवाहा, राजू दुबे । नगर परिषद में लंबे समय से रिक्त चल रहे मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) पद पर प्रशासनिक व्यवस्था करते हुए साजिदा कुरैशी को नगर परिषद बक्सवाहा के सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


प्रभार ग्रहण करने के बाद साजिदा कुरैशी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाएगा। नगर की स्वच्छता व्यवस्था, जल प्रदाय, निर्माण कार्य, कर वसूली सहित अन्य नगरपालिका सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय स्तर पर तत्परता बरती जाएगी, ताकि नागरिकों को समय पर सुविधाएं मिल सकें।


गौरतलब है कि नगर परिषद में लंबे समय से प्रशासनिक नेतृत्व के अभाव के कारण कई कार्य प्रभावित हो रहे थे। ऐसे में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बक्सवाहा नगर में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)