चंदला,जीतेन्द्र तिवारी। आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पूरे जिले सहित कस्बों और गांवों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चंदला नगर में भी राम भक्तों द्वारा भव्य शोभा यात्रा की तैयारी उत्साह के साथ की जा रही है। नगर के युवा उदय त्रिपाठी के नेतृत्व में राम भक्तों ने पूरे नगर को भगवा रंग में रंगना शुरू कर दिया है। जगह-जगह भगवा ध्वज और पट्टियां लगाकर वातावरण को पूरी तरह धार्मिक बनाया जा रहा है।


तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नगर की सड़कों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर भगवा सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राम भक्तों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। जय श्रीराम के नारों से पूरा नगर गूंज रहा है और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।