Friday, March 6, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशमुरैनाजरा सी बात पर SAF जवान ने चाचा को मार दी गोली, जानिए पूरा मामला...?

जरा सी बात पर SAF जवान ने चाचा को मार दी गोली, जानिए पूरा मामला...?

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 मार्च 2026, 11:22 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुरैना। मुरैना जिले के सुमावली क्षेत्र के पावली गांव में मामूली विवाद के चलते एक एसएएफ जवान ने अपने सगे चाचा को गोली मार दी। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पावली गांव निवासी रवि गुर्जर, जो एसएएफ की पांचवीं बटालियन मुरैना में पदस्थ है, का अपने चाचा राजू गुर्जर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में गाली-गलौज में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में आए रवि गुर्जर ने कट्टा निकालकर अपने चाचा राजू गुर्जर पर गोली चला दी।


गोली राजू गुर्जर की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें मुरैना जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी एसएएफ जवान रवि गुर्जर मौके से फरार हो गया।


बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से भी अनबन चल रही थी। कुछ समय पहले ही परिवार में बंटवारा हुआ था और दोनों अलग-अलग घरों में रहने लगे थे। इसके बावजूद आपसी विवाद खत्म नहीं हुआ था।


सुमावली थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस घायल का बयान दर्ज करने ग्वालियर अस्पताल पहुंच रही है। बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की जाएगी। साथ ही एसएएफ की संबंधित बटालियन को भी घटना की सूचना भेजी जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)