Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरसागर के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन:भोपाल में चल रहा था इलाज; 2 बजे पथरिया जाट से निकलेगी अंतिम यात्रा

सागर के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन:भोपाल में चल रहा था इलाज; 2 बजे पथरिया जाट से निकलेगी अंतिम यात्रा

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 दिसंबर 2025, 12:55 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का सोमवार को निधन हो गया। उनका भोपाल में इलाज चल रहा था।


सोमवार को उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है।


दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार

राजेंद्र सिंह मोकलपुर की अंतिम यात्रा आज (सोमवार) दोपहर 2 बजे उनके निजी निवास पथरिया जाट से निकाली जाएगी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।


शिवराज सरकार में रहे उपाध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष भी थे

राजेंद्र सिंह मोकलपुर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित और जमीनी नेता माने जाते थे। वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष रह चुके थे। इसके अलावा, वे सागर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।


2008 में कांग्रेस छोड़कर आए थे भाजपा में

राजेंद्र सिंह मोकलपुर का राजनीतिक सफर लंबा रहा। वे पहले कांग्रेस में थे। वर्ष 2008 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया था।


सुरखी में सक्रिय थे, घंटों लगाते थे चौपाल

वे सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहते थे। उनकी कार्यशैली अलग थी; वे गांव-गांव भ्रमण करते थे और लोगों के बीच चौपाल लगाकर घंटों तक चर्चा करते थे। इसी जमीनी जुड़ाव के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)