छतरपुर, शिवम सोनी। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक के साथ उसके ही परिजनों ने मारपीट कर दी।महाराजगंज निवासी राकेश लखेरा ने शुक्रवार को SP Office Chhatarpur पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, पारिवारिक जमीन विवाद के चलते उसके सगे चाचा परशुराम लखेरा, भतीजे बब्लू लखेरा, राजेश लखेरा समेत अन्य लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।


हमले में राकेश के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसने बताया कि यह विवाद लंबे समय से चल रहा था, जो अब मारपीट में बदल गया। घटना के बाद पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है।