Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशनई दिल्लीमनरेगा बचाओ सम्मेलन में राहुल गांधी बोले- VB-GRAM-G जुमला है...!

मनरेगा बचाओ सम्मेलन में राहुल गांधी बोले- VB-GRAM-G जुमला है...!

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 जनवरी 2026, 01:30 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आयोजित ‘मनरेगा बचाओ सम्मेलन’ में अनोखे अंदाज में शिरकत की। सिर पर गमछा बांधे और कंधे पर कुदाल रखे राहुल ने मंच से केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि VB-GRAM-G सिर्फ एक जुमला है, यह गरीबों के हक पर सीधा हमला है।


राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है और ग्रामीण मजदूरों के रोजगार के अवसर छीन रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा करोड़ों गरीब परिवारों की आजीविका का सहारा है, लेकिन बजट कटौती और भुगतान में देरी से इसकी आत्मा को खत्म किया जा रहा है। सम्मेलन में राहुल ने कहा, सरकार बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रही है, लेकिन मजदूरों की मेहनत की कमाई समय पर नहीं दे रही। यह अन्याय है। उन्होंने मनरेगा को बचाने के लिए देशव्यापी आंदोलन की जरूरत बताई।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मनरेगा का बजट बढ़ाने और मजदूरी भुगतान तुरंत सुनिश्चित करने की मांग की।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)