भोपाल। कांग्रेस ने अल्पसंख्यक महिलाओं को राजनीति और संगठन में सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। कांग्रेस अब अल्पसंख्यक महिलाओं को संगठन में नेतृत्व की भूमिका देने की तैयारी कर रही है। पार्टी का कहना है कि महिलाओं को हाशिए से निकालकर नेतृत्व तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे। अभियान के जरिए कांग्रेस अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सक्रिय करने और संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर फोकस कर रही है।
मध्य प्रदेशभोपालअल्पसंख्यक महिलाओं को सियासी कमान सौंपने की तैयारी; कांग्रेस का नया मिशन– हाशिए से लीडरशिप तक!
अल्पसंख्यक महिलाओं को सियासी कमान सौंपने की तैयारी; कांग्रेस का नया मिशन– हाशिए से लीडरशिप तक!

Piyush Awasthi
9 मई 2026, 09:22 am IST
Piyush Awasthi9 मई 2026, 09:22 am IST
