नई दिल्ली, 25 नवंबर (हि.स.)। रोमानिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन (आईटीटीएफ) विश्व युवा चैंपियनशिप में भारत के अंडर-19 लड़कों ने इतिहास रच दिया है। टीम ने सोमवार को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को 3-2 से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। अब भारत का मुकाबला फाइनल में जापान से होगा।
टीम में अंकुर भट्टाचार्जी, पी. बी. अभिनंध और प्रियंजुज भट्टाचार्य शामिल हैं। सेमीफाइनल में अंकुर ने शानदार शुरुआत करते हुए ह्सू ह्सिएन-चिया को 3-2 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद कुओ गुआन-होंग ने अभिनंध को 3-1 से हराकर स्कोर बराबर कर दिया। प्रियंजुज ने लिन चिन-टिंग को 3-2 से मात देकर भारत की बढ़त वापस दिलाई।
चीनी ताइपे के कुओ ने अंकुर को 3-0 से हराकर मुकाबले को निर्णायक मैच तक पहुंचा दिया, लेकिन अंतिम मुकाबले में अभिनंध ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ह्सू को 3-0 से हराकर भारत की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कर दी।
उधर, भारत की अंडर-15 लड़कियों की टीम को सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से 0-3 से हारकर ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

कमजोर वैश्विक संकेतों से बाजार की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स में 358 अंकों की बढ़त; आईटी शेयरों ने दिखाया दम

माइकल हसी को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी, टी20 फॉर्मेट पर होगा फोकस

पंजाब में पराली जलाने के 2,787 मामले दर्ज, 46.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया; 710 एफआईआर दर्ज

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित, नोमान अशरफ अध्यक्ष चुने गए, नशरा नईम बनीं पहली महिला उपाध्यक्ष

रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री शाह सहित कई नेताओं ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं

7 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 9:25 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा राहुकाल

खुजली से लेकर नींद की परेशानी तक, दवाओं के इन साइड इफेक्ट्स को न करें नजरअंदाज

रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है

श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरागत तरीके से दीपोत्सव की शुरुआत, बाबा महाकाल का भांग से भव्य शृंगार





