Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाविवादित बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ छिंदवाड़ा

विवादित बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ छिंदवाड़ा

Post Media
News Logo
PeptechTime
23 फ़रवरी 2026, 12:03 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। विधायक टी राजा सिंह द्वारा दिए गए कथित विवादित बयान की चिंगारी अब छिंदवाड़ा तक पहुँच गई है। सोमवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस आंदोलन की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवक भी शामिल हुए, जो हाथों में 'टी राजा सिंह मुर्दाबाद' की तख्तियां थामे नजर आए।


पुलिस ने किले में तब्दील किया इलाका आंदोलन की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जिले के 9 थानों के प्रभारियों सहित भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से कलेक्टर कार्यालय तक प्रस्तावित रैली को पुलिस ने बीच रास्ते में ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया। सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा।


बीच सड़क पर नोकझोंक और ज्ञापन जब प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें कानून-व्यवस्था का हवाला देकर रोक दिया। इस दौरान पार्टी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय जाकर ही ज्ञापन सौंपने पर अड़े थे, लेकिन भारी विरोध के बीच अंततः प्रशासन ने आयोजन स्थल के समीप ही ज्ञापन स्वीकार किया।


मध्य प्रदेश बंद की चेतावनी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि विवादित बयान देने वालों पर तत्काल और उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी दिनों में पूरे 'मध्य प्रदेश बंद' का आह्वान किया जाएगा। प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)