Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरशासकीय महिला पॉलीटेकनिक महाविद्यालय में एक दिवसीय फन फेयर का आयोजन

शासकीय महिला पॉलीटेकनिक महाविद्यालय में एक दिवसीय फन फेयर का आयोजन

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 फ़रवरी 2026, 11:09 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर, शुभम। शहर के राजेंद्र नगर स्थित शासकीय महिला पॉलीटेकनिक महाविद्यालय द्वारा छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार 22 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में पहली बार एक दिवसीय भव्य फन फेयर का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम निनामा, संभागीय संयुक्त संचालक (कोष एवं लेखा) द्वारा फीता काटकर किया गया। यह आयोजन “तकनीक की ओर बढ़े – पॉलीटेकनिक चले” अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ। मेले का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में तकनीकी कौशल के प्रति रुचि जागृत करना तथा महाविद्यालय में शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करना रहा।


इस फन फेयर के माध्यम से छात्राओं को खेल-खेल में तकनीकी शिक्षा की बारीकियों, विभिन्न ट्रेड्स और भविष्य की संभावनाओं से रूबरू होने का अवसर मिला।

महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विजया शिंदे ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए न केवल छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि समाज में तकनीकी शिक्षा के महत्व का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।


फन फेयर में 50 से अधिक स्टॉल, तकनीकी प्रदर्शनी, शैक्षणिक मॉडल और मनोरंजक गतिविधियों का समावेश किया गया, जिससे छात्राओं को एक रचनात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण प्राप्त हुआ। मेले में शहर के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।


छात्र-छात्राओं के बीच यह फन फेयर खासा चर्चा का विषय रहा। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अफरोज आदिल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)