मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। मंदसौर में सावन के दूसरे सोमवार पर अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जिसके बाद मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गईं। भगवान के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे, वहीं बड़ी संख्या में कांवड़िए भी बाबा के दरबार में पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है तथा जगह-जगह बैरिकेडिंग और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के साथ नवनिर्मित पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण भी कर रहे हैं। मंदिर परिसर में घंटियों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदसौर
00:00/01:32

Saurabh Shukla
15 अगस्त 2026, 03:41 pm IST
Saurabh Shukla15 अगस्त 2026, 03:41 pm IST
Latest News

परिजनों में कोहराम:ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, पाली पुलिस जांच में जुटी

नशे का कारोबार:स्कूल ग्राउंड के पास बैठे दो युवकों से एमडी ड्रग्स बरामद, दो गिरफ्तार

उत्तराखंड के जैनासर का वो मंदिर जहां युधिष्ठिर ने की थी शिवलिंग की स्थापना

वीडियो वायरल:स्कूल के सामने किराना दुकान से शराब बिक्री का आरोप

अमेरिका ने कुछ खास भारतीय दवाओं पर जीरो टैरिफ का किया ऐलान

एनएसई के शेयर आईपीओ इश्यू प्राइस से नीचे फिसले, ऑल-टाइम हाई से 6 प्रतिशत नीचे

लुधियाना में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: बागेश्वर महाराज की कथा में पंडाल से बाहर तक भक्तों का सैलाब

एशियन गेम्स 2026: लवलीना ने बॉक्सिंग में पक्का किया एक और मेडल, क्वार्टर फाइनल में सियोंग को हराया

ट्रंप ने शी से पूछा- क्या अमेरिकी हथियार खरीदना चाहेंगे आप?, राजदूत पर्ड्यू के बयान ने मचाया बवाल

