मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने की मांग को लेकर मंदसौर में NSUI कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में NSUI के प्रदेशाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। पुतला दहन को रोकने पहुंची पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। इस दौरान मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।


NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने चाहिए, ताकि छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का सीधा अधिकार मिल सके। इसी मांग को लेकर संगठन द्वारा कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया गया।


प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।