Wednesday, January 7, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनागोली मार कर नीलगाय का शिकार, जांच में जुटा अमला

गोली मार कर नीलगाय का शिकार, जांच में जुटा अमला

Post Media
News Logo
Peptech Time
5 जनवरी 2026, 11:26 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सतना, अंबिका केशरी| जिले के वन परिक्षेत्र नागौद अंतर्गत आने वाले कोलाड गांव में नीलगाय के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना रविवार शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शाम के समय अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले। ग्रामीण जब आवाज की दिशा में खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक नीलगाय खेत में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। पास जाकर देखने पर पता चला कि नीलगाय को गोली मारी गई थी।


घटना की जानकारी तत्काल ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्षेत्रीय रेंजर पूर्वी सिंह अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। वन अमले ने नीलगाय के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि नीलगाय का शिकार किया गया है। वन विभाग द्वारा इस मामले में अज्ञात शिकारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को नीलगाय का विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय शिकारियों की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है। रेंजर पूर्वी सिंह ने कहा नीलगाय के शिकार की सूचना मिली थी। मौके पर खेत में नीलगाय का शव मिला है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)