छतरपुर,कमल अवस्थी। छतरपुर में आयोजित एमपीएमआरए के 40वें द्विवार्षिक अधिवेशन में नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा उत्साहपूर्ण माहौल में की गई। सर्वसम्मति से विकास चौबे को अध्यक्ष और निशिकांत पंड्या को महासचिव चुना गया।
छतरपुर के स्थानीय होटल जटाशंकर ग्रांड में आयोजित इस अधिवेशन में प्रदेशभर से आए सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों के साथ अन्य राज्यों से भी प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई गई।
इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. सुरेखा खरे और सचिव डॉ. मुकुल साहू विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया शामिल हुए, जिन्होंने संगठन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की समस्याओं और मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा, ताकि उनके समाधान में तेजी लाई जा सके।
अरविंद पटेरिया
“संगठन के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी।” छतरपुर विधायक ललिता यादव की अनुपस्थिति में उनके पुत्र एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष मोनू यादव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपनी माता का संदेश देते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़ी रहेंगी। इस संदेश से कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में उत्साह का माहौल बना रहा।
अधिवेशन के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और आने वाले समय में संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई कि वह संगठन को नई दिशा देगी और सदस्यों के हितों की प्रभावी पैरवी करेगी।
मीडिया प्रभारी शैलेंद्र नायक के अनुसार नई प्रदेश कार्यकारिणी में विकास चौबे को अध्यक्ष, शशिकांत तिवारी और आरपी विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, तथा निशिकांत पंड्या को महासचिव बनाया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में विद्याधर, प्रवीण रघुवंशी, विनोद रोहिरा और नवीन आर्तनी को जिम्मेदारी दी गई है। देवनारायण पाटीदार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वर्किंग कमेटी में धीरेंद्र रोहिरा (शाजापुर), नितिन जैन (सागर), शैलेंद्र मिश्रा (दमोह), राहुल साहू (भोपाल), मुकेश सोनी (टीकमगढ़), सुधीर तिवारी (रीवा), भानु प्रताप (छतरपुर), दिलीप पांडे (सतना), सुमित साहू (उज्जैन) और ओपी तिवारी (सतना) को शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में इसके और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।


