नार्मदीय बेटी विवाह कन्यादान परिवार द्वारा 5 बेटियों का विवाह संपन्न

Advertisement
इंदौर, सुभम। व्हाट्सएप ग्रुप पर गठित नार्मदीय बेटी विवाह कन्यादान परिवार निस्वार्थ सेवा और संकल्प के साथ निरंतर सामाजिक सेवा कार्य कर रहा है। देशभर से जुड़े समाजबंधुओं का यह समूह वर्ष भर विभिन्न सेवा गतिविधियों में सक्रिय रहता है।
इसी क्रम में इस वर्ष समूह द्वारा 22वें निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 5 बेटियों के विवाह का संपन्न आयोजन किया गया। गणेश पूजन से लेकर विदाई तक की समस्त व्यवस्थाएं ग्रुप के सदस्यों द्वारा की गईं।
कमलेश राजवैद्य ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भव्य दीपदान, नर्मदा अष्टक पाठ और सांस्कृतिक संगीत प्रस्तुतियों के साथ हुई।
कन्यादान के अवसर पर बेटियों को भगवान सेट, मंगलसूत्र, पायल-बिछिया, लहंगा, साड़ियां, श्रृंगार सामग्री, गृह उपयोगी बर्तन, कुकर, ओवन, रामायण, शिवपुराण, बाजूबंद सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई।
वहीं राजेश बडोले ने जानकारी दी कि पिछले 11 वर्षों से यह समूह समाज की बेटियों को शिक्षा, चिकित्सा एवं विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में निरंतर सहयोग कर रहा है। अब तक 141 बेटियों को सहायता प्रदान की जा चुकी है।
