Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशपन्ना10 दिन बाद देश की राजधानी में मिला अजयगढ़ का नरेन्द्र

10 दिन बाद देश की राजधानी में मिला अजयगढ़ का नरेन्द्र

Post Media
News Logo
PeptechTime
29 दिसंबर 2025, 08:18 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

पन्ना। अजयगढ़ के सिन्हाई गांव से 22 वर्षीय नरेंद्र यादव नाम का नवयुवक अचानक घर से लापता हो गया, जिसकी तलाश में माता-पिता सहित पूरा परिवार नरेंद्र के लापता होने की वजह से परेशान था, लेकिन नरेंद्र का कहीं भी कोई सुराग नहीं लग रहा था।


परिवार वालों द्वारा लापता नवयुवक की गुमशुदगी के लिए अजयगढ़ थाना पुलिस से संपर्क किया गया। अजयगढ़ थाना प्रभारी बकत सिंह ठाकुर द्वारा लापता युवक की तलाश के लिए आनन-फानन में एक टीम गठित की गई एवं साइबर की मदद भी ली गई। पुलिस टीम द्वारा लापता युवक को 10 दिन के अंदर दिल्ली से दस्तयाब कर अजयगढ़ थाना पुलिस ने परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।


अपने बेटे के सही-सलामत घर लौट आने पर परिवार वालों द्वारा अजयगढ़ थाना पहुंचकर फूल-मालाओं के साथ अजयगढ़ थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ का स्वागत किया गया एवं खुशी में मिठाइयां भी बांटी गईं। नवयुवक को दिल्ली से दस्तयाब करने में हेड कांस्टेबल जय हिंद पाल एवं समस्त स्टाफ को अजयगढ़ थाना प्रभारी बकत सिंह एवं युवक के पिता हाकम सिंह यादव ने बधाई दी। थाना प्रभारी द्वारा लापता युवक को समझाइश देकर दोबारा ऐसा कदम न उठाने की भी हिदायत दी गई।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)