छतरपुर। बेनीगंज मोहल्ले में संचालित अवैध कट्टा फैक्ट्री मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी गयाप्रसाद कोरी के घर में अवैध कट्टा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। मामले का खुलासा होने के बाद से एक आरोपी फरार चल रहा था।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी राज चौहान को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसके पास अवैध हथियार बेचने के लिए रखे गए थे। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।