Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशटीकमगढ़छात्रावास में कच्ची रोटी देख बिफरे मंत्री: रसोइए को फटकार, बोले- 'बेटियों की तरह रखें ख्याल

छात्रावास में कच्ची रोटी देख बिफरे मंत्री: रसोइए को फटकार, बोले- 'बेटियों की तरह रखें ख्याल

Post Media
News Logo
PeptechTime
23 फ़रवरी 2026, 07:35 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप; छात्राओं से संवाद कर व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश


पृथ्वीपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने आज कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता में बड़ी लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्वयं रोटियां उठाकर चेक कीं, जिनमें से कुछ रोटियां कच्ची पाई गईं। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद रसोइए और संबंधित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।


'लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी' मंत्री ने रसोइए को सख्त नसीहत देते हुए कहा, "छात्रावास में रहने वाली इन बालिकाओं को अपनी बेटियों की तरह समझें। इन्हें घर जैसा पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए।" उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


छात्राओं से सीधा संवाद और फीडबैक भोजन की जांच के बाद मंत्री ने छात्राओं से अकेले में चर्चा की। उन्होंने बिजली, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने भी बेबाकी से अपनी समस्याएं और सुझाव मंत्री के सामने रखे, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल निरीक्षण के दौरान पृथ्वीपुर नगर परिषद की अध्यक्ष नीलू केशव खटीक सहित पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री के इस औचक निरीक्षण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने मंत्री की इस संवेदनशीलता और सक्रियता की सराहना की है। लोगों को उम्मीद है कि इस कदम के बाद छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं में जमीनी सुधार देखने को मिलेगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)