छतरपुर, विनोद मिश्रा। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को छत की छज्जी टूटकर गिरने से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बुंदेलखंड छात्र संगठन के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रबंधन के समक्ष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। संगठन प्रमुख सत्येंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन पुराने भवनों की सुरक्षा और रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने नई कर्मशिला बिल्डिंग की दीवारों में भी दरारें होने का दावा किया। छात्र संगठन ने कहा कि विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र प्रतिदिन अलग-अलग भवनों में मौजूद रहते हैं, ऐसे में छज्जी गिरने जैसी घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। संगठन ने भवनों की तकनीकी जांच कराने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग विश्वविद्यालय प्रबंधन से की है।
MCBU में छत की छज्जी गिरने से मचा हड़कंप, छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन

Saurabh Shukla
21 सितंबर 2026, 10:46 am IST
Saurabh Shukla21 सितंबर 2026, 10:46 am IST



