Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालमध्यप्रदेश में होगी तहसील और पंचायत स्तर पर होगी स्वचालित मौसम केन्द्र एवं स्वचालित रेनगेज की स्थापना

मध्यप्रदेश में होगी तहसील और पंचायत स्तर पर होगी स्वचालित मौसम केन्द्र एवं स्वचालित रेनगेज की स्थापना

Post Media

मध्यप्रदेश की कैबिनेट मीटिंग

News Logo
PeptechTime
23 दिसंबर 2025, 04:21 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक सोमवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के WINDS (वेदर इंर्फोमेशन नेटवर्क एंड डाटा सिस्टम) कार्यक्रम के क्रियान्वयन की स्वीकृति प्रदान की गयी है।


स्वीकृति अनुसार प्रत्येक तहसील स्तर पर स्वचालित वेदर स्टेशन और ग्राम पंचायत स्तर पर स्वचालित रेनगेज स्थापित किए जायेंगे। मंत्रि-परिषद् ने इसके लिए 434 करोड़ 58 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।


WINDS कार्यक्रम के संचालन से मौसम आधारित आंकडे उपलब्ध होंगे, जिससे प्रदेश के कृषकों के हित में फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन तेज गति से किया जा सकेगा। मौसम के उच्च गुणवत्ता आंकड़े एकल डिजिटल प्लेटफार्म पर भारत सरकार को उपलब्ध कराए जाएँगे। पाँच वर्षों की योजना पर अनुमानित व्यय 434 करोड़ 58 लाख रुपये संभावित है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)