Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरसागर जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर,मरीजों के पलंग पर आवारा कुत्ते का वीडियो वायरल

सागर जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर,मरीजों के पलंग पर आवारा कुत्ते का वीडियो वायरल

Post Media
News Logo
PeptechTime
17 फ़रवरी 2026, 07:42 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर,जीशान खान सागर जिला अस्पताल की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। महिला मेडिसिन वार्ड नंबर-6 में भर्ती मरीजों के पलंग पर एक आवारा कुत्ते के सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


मामला सागर जिला अस्पताल का है, जहां वार्ड के भीतर आवारा कुत्ता काफी देर तक घूमता रहा और मरीजों के पास बैठने के बाद उनके पलंग पर ही सो गया। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद किसी भी सुरक्षा कर्मी ने कुत्ते को बाहर नहीं निकाला।


इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार अस्पताल परिसर में आवारा जानवरों के घुसने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में मरीजों, खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत ने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।


गौरतलब है कि जिला अस्पताल में लंबे समय से सुरक्षा गार्डों की कमी और प्रभावी निगरानी के अभाव की शिकायतें मिलती रही हैं। यही कारण है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)