Monday, February 23, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालप्रधानमंत्री के ‘ज्ञान’ संकल्प पर आधारित मध्यप्रदेश का बजट: सीएम डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री के ‘ज्ञान’ संकल्प पर आधारित मध्यप्रदेश का बजट: सीएम डॉ. मोहन यादव

Post Media

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

News Logo
Piyush Awasthi
18 फ़रवरी 2026, 09:32 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के संकल्प से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने इस ‘ज्ञान’ के साथ ‘आई’ (इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर) को भी जोड़ा है। वर्ष 2026-27 का बजट ‘ज्ञानी’ (G Y A N I I) के मार्गदर्शी सिद्धांत पर आधारित है, जो समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह देश का पहला रोलिंग बजट है, जिसके माध्यम से आगामी दो वर्षों के विकास का विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृतकाल 2047 को ध्यान में रखते हुए विकास का नया पैमाना तय किया गया है, जिसमें उद्योग और अधोसंरचना को विशेष प्राथमिकता दी गई है।


मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का कुल बजट 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है। वहीं राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) 18 लाख 48 हजार 274 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। यह वर्ष 2025-26 के अनुमान की तुलना में 10.69 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, जो प्रदेश की आर्थिक प्रगति का संकेत है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)