Thursday, March 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनक्रिकेटजानिए कौन है तेंदुलकर परिवार की बहू सानिया चंडोक? नीता अंबानी ने लिखा भावुक संदेश

जानिए कौन है तेंदुलकर परिवार की बहू सानिया चंडोक? नीता अंबानी ने लिखा भावुक संदेश

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 मार्च 2026, 08:49 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंबई। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर आज मुंबई में सानिया चंडोक के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल शादी में शिरकत करने के लिए खेल और बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियां आयोजन स्थल पर पहुँच रही हैं। महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुँचे, तो वहीं क्रिकेट के गलियारे से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ नजर आए। मेहमानों की फेहरिस्त में राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से शाम को यादगार बना दिया।


शादी की रस्में पिछले कई दिनों से जारी थीं। अर्जुन और सानिया के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के आवास पर हुई थी, जबकि मुख्य समारोह 3 मार्च से मुंबई में चल रहे हैं। गौरतलब है कि इस जोड़ी ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक, ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की बेहद करीबी दोस्त भी मानी जाती हैं। नीता अंबानी ने इस मौके पर तेंदुलकर परिवार का स्वागत करते हुए भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सचिन और अंजलि हमेशा से उनके परिवार का हिस्सा रहे हैं और अर्जुन को एक छोटे बच्चे से जिम्मेदार युवक बनते देखना उनके लिए बेहद खुशी की बात है।


इस भव्य समारोह का सबसे भावुक पल वह था जब सचिन तेंदुलकर ने माइक थामकर अपने बेटे के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सचिन ने कहा कि उन्हें अर्जुन पर गर्व है और एक पिता के रूप में वे समझ रहे हैं कि उनका बेटा अब बड़ा हो गया है। उन्होंने अर्जुन और सानिया की जोड़ी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि अर्जुन को एक ऐसा जीवनसाथी मिला है जो उनसे उतना ही प्यार करता है जितना अर्जुन उससे करते हैं। सचिन की बातों ने वहां मौजूद सभी मेहमानों का दिल जीत लिया और यह पल शादी के सबसे यादगार लम्हों में दर्ज हो गया।


दुल्हन सानिया चंडोक की बात करें तो वे एक बेहद रसूखदार और मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सानिया के दादा रवि घई का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उनका 'इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप' दुनिया भर में फैला है, जिसकी कुल नेटवर्थ 1.6 लाख करोड़ रुपये (18.43 बिलियन डॉलर) के करीब है। इतना ही नहीं, यह परिवार मशहूर आइसक्रीम ब्रांड 'ब्रूकलिन क्रीमरी' का भी मालिक है। सानिया खुद भी एक सफल उद्यमी हैं और मुंबई में 'मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर' की डायरेक्टर हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2022 में की थी। बिजनेस वर्ल्ड से जुड़ी होने के बावजूद सानिया अक्सर लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)