Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाछिंदवाड़ा में होमगार्ड जवान पर चाकू से हमला, घटना CCTV में कैद

छिंदवाड़ा में होमगार्ड जवान पर चाकू से हमला, घटना CCTV में कैद

Post Media
News Logo
PeptechTime
20 फ़रवरी 2026, 05:59 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सावलेबाड़ी मोहल्ले में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। इलाके में आतंक मचाने वाले कुछ युवकों को होमगार्ड जवान ने टोका तो बदमाशों ने धारदार चाकू से उनके पेट पर हमला कर दिया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के समय तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक अचानक चाकू निकालकर होमगार्ड जवान पर वार करता है, जिसके बाद अन्य साथी भी घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 14 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी इलाके में रंगदारी वसूलने और लोगों में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे। होमगार्ड जवान राजकुमार (पिता जगदीश चौरे) को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।


पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)