Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशगैसाबाद में JSW सीमेंट का पहला गणतंत्र दिवस समारोह, तिरंगे की छांव में दिखी उद्योग–ग्राम की एकता

गैसाबाद में JSW सीमेंट का पहला गणतंत्र दिवस समारोह, तिरंगे की छांव में दिखी उद्योग–ग्राम की एकता

Post Media
News Logo
Peptech Time
26 जनवरी 2026, 10:01 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

हटा, सुदीप नगरिया| हटा-देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में गैसाबाद में पहली बार JSW सीमेंट कंपनी द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के पश्चात तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर प्लांट प्रोजेक्ट हेड देवेंद्र शर्मा व अन्य कंपनी के अधिकारीगण राहुल वर्मा , आशीष झा, विकास कुमार,आशीष तिवारी, अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। बच्चों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

gasabaad


समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्यामसुंदर रावत, लक्ष्मण तिवारी, रिंकू श्रीवास्तव, जमुना पटैल, प्रमोद जैन एवं ग्राम पंचायत गैसाबाद की सरपंच ललिता विनोद अहिरवार उपस्थित रहीं, जिनका कंपनी प्रबंधन द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में ग्रामीणजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें रणधीर दहिया, मुकेश पटेल, जितेंद्र चौरासिया, नरेंद्र दुबे, जयकुमार जैन, सोमचंद जैन, भागीरथ पटेल, विजय जैन, गजेंद्र सिंह राजपूत, योगेंद्र सोनकिया सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।


JSW सीमेंट द्वारा आयोजित यह पहला गणतंत्र दिवस समारोह उद्योग और ग्रामीण समाज के बीच समन्वय एवं सहयोग का सशक्त उदाहरण बना।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)