Friday, March 6, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशमैहरजेल महानिदेशक वरुण कपूर ने उप जेल का किया सघन निरीक्षण

जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने उप जेल का किया सघन निरीक्षण

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 मार्च 2026, 05:41 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मैहर (पुष्पेंद्र कुशवाहा)। मध्य प्रदेश के जेल महानिदेशक (डीजी जेल) वरुण कपूर एक दिवसीय दौरे पर मैहर पहुंचे। उन्होंने यहां स्थित उप जेल (सब जेल) मैहर का औचक एवं बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।


निरीक्षण के समय डीजी वरुण कपूर ने जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विस्तृत चर्चा की और जेल संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बंदियों की सुरक्षा, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने जेल प्रशासन को व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


मीडिया से बातचीत में डीजी वरुण कपूर ने जेल प्रहरियों के लंबित 13 महीने के वेतन के मुद्दे पर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शासन को पत्राचार किया जा चुका है तथा प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। उम्मीद जताई कि शीघ्र ही जेल प्रहरियों को इसका लाभ मिल सकेगा।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)