Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरशासकीय प्राथमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन में अनियमितता

शासकीय प्राथमिक स्कूल में मध्यान्ह भोजन में अनियमितता

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 फ़रवरी 2026, 08:01 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मीनू के अनुसार नहीं मिल रहा बच्चों को भोजन


चंदला,जीतेन्द्र तिवारी । चंदला क्षेत्र के दुमखेड़ा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। शासन द्वारा तय मीनू के अनुसार भोजन न देकर औपचारिकता निभाई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, शासकीय विद्यालयों में सप्ताह के प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग मीनू निर्धारित है, जिसकी सूची स्कूल परिसर में रसोई के बाहर दीवार पर चस्पा की गई है। मीनू के मुताबिक शनिवार को बच्चों को पराठा और मिक्स दाल दिया जाना था, लेकिन मौके पर बच्चों को केवल पानी जैसी पतली आलू-टमाटर की सब्जी और मोटी-मोटी रोटियां परोसी गईं।


मामले को लेकर जब विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका से कैमरे पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि “सिर्फ आज ही मीनू के अनुसार भोजन नहीं बन पाया है, अन्य दिनों में बच्चों को मीनू के अनुसार ही भोजन दिया जाता है।”


हालांकि, बच्चों से बातचीत में एक अलग ही तस्वीर सामने आई। बच्चों ने साफ तौर पर बताया कि उन्हें रोजाना केवल सब्जी-रोटी ही खिलाई जाती है और मीनू के अनुसार अलग-अलग व्यंजन नहीं मिलते।


इस मामले ने मध्यान्ह भोजन योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)