भोपाल,जीतेंद्र यादव। राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता रविंद्र साहू ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए होटलों पर कोयला बांटा और सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा।
भोपाल में कांग्रेस नेता रविंद्र साहू ने गैस सिलेंडर की कमी को लेकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने होटल संचालकों को कोयला देकर सरकार पर तंज कसा। उनका कहना है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। रविंद्र साहू ने आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग 45-45 दिनों तक लंबित चल रही है, जिससे आम लोगों की रसोई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है और बजट भी बिगड़ रहा है।
वहीं, कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि कमर्शियल गैस की कमी से होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी संकट में हैं। शादी-विवाह के सीजन में गैस की आपूर्ति बाधित होने से समस्या और गहरा गई है। कांग्रेस नेता रविंद्र साहू “सरकार की गलत नीतियों के कारण गैस सिलेंडर की भारी कमी हो गई है। आम आदमी परेशान है, 45-45 दिन तक सिलेंडर नहीं मिल रहा। होटल संचालकों की हालत भी खराब है, इसलिए हमने प्रतीकात्मक रूप से कोयला देकर विरोध दर्ज कराया है।”

