Thursday, March 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशमैहर मां शारदा के भक्तों के लिए जरूरी खबर, चैत्र नवरात्रि से पहले 10 दिन बंद रहेगा रोपवे

मां शारदा के भक्तों के लिए जरूरी खबर, चैत्र नवरात्रि से पहले 10 दिन बंद रहेगा रोपवे

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 मार्च 2026, 06:02 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मैहर,पुष्पेंद्र कुशवाहा। मध्य प्रदेश के मैहर स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शारदा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद जरूरी सूचना है। यदि आप आने वाले दिनों में मैहर दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। चैत्र नवरात्रि के महापर्व से ठीक पहले, मंदिर तक जाने वाला रोपवे (उड़नखटोला) 05 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक पूरी तरह से बंद रहेगा।


चैत्र नवरात्रि के दौरान देश भर से लाखों की संख्या में भक्त मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंचते हैं। इस दौरान रोपवे पर भारी दबाव रहता है। मैहर एसडीएम दिव्या पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी भारी भीड़ और यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए 5 मार्च से 14 मार्च तक रोपवे का आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके चलते इसका संचालन पूर्णतः स्थगित रहेगा।


NDRF की टीम करेगी अंतिम जांच


एसडीएम दिव्या पटेल ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले इस मेंटेनेंस कार्य के बाद सुरक्षा मानकों को अंतिम रूप से परखा जाएगा। इसके लिए एनडीआरएफ (NDRF) की विशेष टीम द्वारा रोपवे की सघन जांच की जाएगी। सब कुछ सुरक्षित और मानकों के अनुरूप पाए जाने के बाद, अगले दिन यानी 15 मार्च 2026 से रोपवे का संचालन दर्शनार्थियों के लिए दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।


सीढ़ियों के मार्ग से ही होंगे दर्शन


रोपवे बंद रहने की इस 10 दिन की अवधि के दौरान, दर्शनार्थियों को माता के दरबार तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों वाले मार्ग (1000 से अधिक सीढ़ियों) का ही उपयोग करना होगा। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा इसी जानकारी के अनुरूप तय करें। साथ ही, प्रबंधन ने इस मेंटेनेंस अवधि के दौरान दर्शनार्थियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)