Thursday, March 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरबेखौफ अवैध कॉलोनाइजर, नगर पालिका के नोटिस का नहीं असर

बेखौफ अवैध कॉलोनाइजर, नगर पालिका के नोटिस का नहीं असर

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 मार्च 2026, 10:56 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बीना(बृजपाल सिंह राजपूत)। बीना नगर पालिका परिषद द्वारा अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए शासन के निर्देश पर सख्त कार्रवाई शुरू की गई है, लेकिन कॉलोनाइजरों पर इसका कोई खास प्रभाव नजर नहीं आ रहा। नगर पालिका ने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया तेज की है और कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर संपूर्ण दस्तावेज मांगे गए थे। हालांकि, जांच में किसी के पास भी वैध दस्तावेज नहीं मिले।


सीएमओ राहुल कौरव ने बताया कि नियमों के अनुसार पहले नोटिस जारी किए गए हैं। अब दूसरे नोटिस जारी करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि नए निर्माणों पर जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद कॉलोनाइजर बेखौफ नजर आ रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद भी अवैध कॉलोनियों में मकान और प्लॉट की बिक्री का सिलसिला जारी है। निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं।


बीना क्षेत्र में 70 से अधिक अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं, जहां बिना अनुमति के प्लॉटिंग और बिक्री हो रही है। पुरानी अवैध कॉलोनियों में रहने वाले निवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, सड़क और सीवरेज जैसी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। नगर पालिका द्वारा पूर्व में कई कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है, लेकिन डर का माहौल नहीं बन पाया है। यह समझ से परे है कि बार-बार नोटिस और कार्रवाई की धमकियों के बावजूद कॉलोनाइजर इतने बेखौफ क्यों हैं। सीएमओ राहुल कौरव ने आमजन से अपील की है कि वे केवल वैध और अनुमति प्राप्त कॉलोनियों में ही जमीन खरीदें और मकान बनवाएं, ताकि भविष्य में कोई समस्या न आए। प्रशासन जांच प्रतिवेदन तैयार कर सागर कलेक्टर को सौंपने की तैयारी में है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई, जिसमें एफआईआर शामिल है, तेज होगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)