Friday, March 6, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरइफ्तार के दौरान 'कुदरत का कहर'; जंगल में इफ्तार के दौरान चट्टानों के बीच मची भगदड़

इफ्तार के दौरान 'कुदरत का कहर'; जंगल में इफ्तार के दौरान चट्टानों के बीच मची भगदड़

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 मार्च 2026, 06:36 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। रोज़ा इफ्तार का पवित्र मौका अचानक मौत के मुंह में तब्दील हो गया। छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के हथनी कुंड जंगल में जहां लोग शांति से इफ्तार करने पहुंचे थे, वहीं अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। अफरा-तफरी मच गई, लोग जान बचाने इधर-उधर भागे और इस भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार को हथनी कुंड जंगल के चट्टानों और झरने के पास हुई। अंजार राइन अपने साथियों के साथ यहां इफ्तार के लिए पहुंचे थे। जैसे ही इफ्तार की तैयारी में सिलेंडर जलाया गया, उसकी आंच और धुआं जंगल में मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया। इससे मधुमक्खियां भड़क उठीं और उन्होंने मौजूद लोगों पर जमकर हमला कर दिया।


भगदड़ में मची अफरातफरी, डंक से चीखें गूंजीं


आग और धुएं से उत्तेजित मधुमक्खियां लोगों के सिर पर मंडराने लगीं। लोग अपनी जान बचाने के लिए जंगल में इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया, जबकि कुछ भागते-भागते गिर पड़े और चोटिल हो गए। जंगल का घना इलाका होने से स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया।


सूझबूझ से बची जानें, प्राथमिक उपचार के बाद हालात सामान्य


मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और घायलों को किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार मिला। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई और सभी घायलों की हालत अब स्थिर है। घटना के बाद जंगल में सन्नाटा छा गया, लेकिन यह हादसा लोगों के लिए चेतावनी बन गया है कि जंगल में आग जलाते समय सावधानी बरतनी जरूरी है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)