Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशरीवा दहेज की खातिर पति बना हैवान, पत्नी के निजी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

दहेज की खातिर पति बना हैवान, पत्नी के निजी पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

Post Media
News Logo
Pankaj Yadav
17 फ़रवरी 2026, 10:01 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

रीवा। समान थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी की अस्मत को सरेआम नीलाम कर दिया। पीड़िता के भाई अजय साहू के मुताबिक, उन्होंने अपनी बहन का विवाह 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू के साथ बड़े अरमानों से किया था। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद शिवम का असली चेहरा सामने आ गया। वह लगातार अपनी पत्नी पर मायके से अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता ने अपने परिवार की आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए हाथ खड़े कर दिए, तो आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।


सोशल मीडिया पर वायरल किए अंतरंग पलों के वीडियो

दहेज की मांग पूरी न होने पर सनकी पति ने एक ऐसी घिनौनी साजिश रची, जिसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। आरोपी शिवम साहू ने पति-पत्नी के निजी और अंतरंग पलों के वीडियो चोरी-छिपे बना लिए थे। जब पत्नी ने दहेज लाने से इनकार किया, तो उसे बदनाम करने और मानसिक रूप से तोड़ने के लिए आरोपी ने उन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस शर्मनाक हरकत के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और समान थाने में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।


ससुराल पहुँचकर जान से मारने की दी धमकी

फरारी के दौरान भी आरोपी की हिम्मत कम नहीं हुई। बीते 12 फरवरी 2026 को आरोपी शिवम अपनी पल्सर बाइक (MP 17 ZH 8856) पर सवार होकर, धारदार हथियारों से लैस होकर मऊगंज जिले के तिलैया गांव स्थित अपनी ससुराल पहुँच गया। वहां उसने घर के सदस्यों को हथियारों के दम पर डराया और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, इस बार आरोपी की किस्मत ने साथ नहीं दिया। परिजनों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।


पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, भेजा गया जेल

स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर समान थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी राजीव पाठक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है और परिवार को डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। पुलिस मामले के तकनीकी साक्ष्यों को भी जुटा रही है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)