Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरकन्या विधि महाविद्यालय में भारी हंगामा, ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प

कन्या विधि महाविद्यालय में भारी हंगामा, ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प

Post Media
News Logo
PeptechTime
23 फ़रवरी 2026, 08:38 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

प्राचार्य पर 'कमीशन'खोरी का आरोप; ऑडियो वायरल होने के बाद निलंबन की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन


छतरपुर। शहर के शासकीय कन्या विधि महाविद्यालय में चल रही कथित धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ विद्यार्थी परिषद (ABVP) का प्रदर्शन सोमवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। महाविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और प्राचार्य के वायरल ऑडियो को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की और झड़प हुई।


निलंबन की मांग पर अड़े छात्र प्रदर्शनकारी छात्र और महाविद्यालय की छात्राएं प्राचार्य एच.डी. अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महाविद्यालय में लंबे समय से वित्तीय अनियमितताएं बरती जा रही हैं। हाल ही में प्राचार्य का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे कमीशन के लेन-देन की बात कर रहे हैं। इस ऑडियो के सामने आने के बाद छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा।


पुलिस के साथ हुई तीखी नोकझोंक जैसे ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भारी संख्या में महाविद्यालय परिसर पहुंचे और नारेबाजी शुरू की, वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक झूमाझटकी होती रही। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहा है, जबकि उनकी मांग पूरी तरह न्यायसंगत है।


प्रमुख आरोप और अनियमितताएं:

वायरल ऑडियो: प्राचार्य पर कमीशन मांगने का गंभीर आरोप।

प्रशासनिक लापरवाही: कॉलेज के भीतर मूलभूत सुविधाओं का अभाव और अव्यवस्था।

अनुशासनात्मक कार्रवाई: छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्राचार्य का निलंबन नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।


समाचार लिखे जाने तक परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी और भारी पुलिस बल तैनात है। छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग ने इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)