नई दिल्ली, 17 नवंबर । विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कर्नाटक सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पादरियों और इस्लामिक जिहादियों पर विधानसभा में पारित अवैध धर्मांतरण और गो हत्या बंदी कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने दोनों को एंटी-नेशनल और संविधान विरोधी कुकृत्यों में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें कानून का भय नहीं है। इस संबंध में विनोद बंसल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया।विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि कर्नाटक में पापी पादरियों और इस्लामिक जिहादियों का बेमेल गठजोड़ इन दिनों राज्य विधानसभा में पारित अवैध धर्मांतरण और गौ हत्या बंदी कानूनों की हत्या पर उतारू हैं।उनकी इस बिलबिलाहट ने ही स्पष्ट कर दिया है कि इन दोनों एंटी-नेशनल और संविधान विरोधी कुकृत्यों में यही दो धड़े संलिप्त हैं जिन्हें इन कानूनों की तलवार का भय है यानी चर्च और जिहादी ही वे दोनों धड़े हैं जो खुल कर गो हत्याएं और धर्मांतरण का नांग नाच नचते हैं। इन पर अंकुश बहुत जरूरी है।
हालांकि यह भी किसी से छुपा नहीं है कि पिछले कई दशकों से केरल समेत दक्षिण भारत के अनेक राज्यों में ईसाई समुदाय की बेटियों को भी लव जिहाद का शिकार बनाकर मुसलमान बनाया गया। इसकी गूंज विधानसभाओं और न्यायालयों में तक में भी सुनाई दी थी। कमाल की बात यह है कि बिना यह जाने कि इन कानूनों से सिर्फ इन्हीं दोनों एंटी-नेशनल मूल के मजहबों को ही परेशानी क्यों है और आखिर ये दोनों भारतीय संस्कृति और प्रकृति विरोधी कार्यों को करने के लिए क्यों उतारू हैं, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके सामने घुटने टेक दिए। उन्होंने बिना सोचे समझे घोषणा कर डाली कि हम इन दोनों कानूनों को विधानसभा के शीत सत्र में समाप्त कर देंगे।
उन्होंने पोस्ट में सवाल किया कि कांग्रेस आला कमान द्वारा अब देश को यह बताना चाहिए कि क्या वह सदैव गो हत्यारों और धर्मांतरण कारी गैंग के सामने ही सरेंडर करेगी या कभी हिंदुओं की आस्था विश्वास व धार्मिक स्वाधीनता की रक्षार्थ भी कभी कुछ कदम उठाएगी? जो कानून राज्य की जनता के धार्मिक एवं सामाजिक हितों की रक्षार्थ और संविधान के अनुच्छेद 44 की अनुपालन में बने, क्या राज्य सरकार उन्हें ऐसे ही कूड़े में फेंककर अपराधियों का महिमा मंडन और उन्हें खुली छूट देगी?
विनोद बंसल ने सवाल किया कि क्या गो मांस भक्षण के बिना कांग्रेस का पेट नहीं भरता और हिंदुओं (खासकर एससी/एसटी और ओबीसी) के धर्मांतरण के बिना उसको वोट नहीं मिलता? कांग्रेस आखिर कब तक इन दोनों समुदायों के पापों का शिकार हिंदू समाज को बनाती रहेगी?
यह बात कांग्रेस स्पष्ट रूप से सुन ले कि यदि उन कानूनों को छेड़ा गया तो कर्नाटक की जनता उसे उसे छोड़ेगी नहीं। देशभर का हिंदू समाज भी यूं ही चुपचाप नहीं बैठेगा।













